Pages

Sunday, May 18, 2014

अंगूर

अंगूर एक ऐसा फल है जो विश्व के लगभग सभी क्षेत्रों में दिखायी पड़ता है और बहुत से लोग इसे अत्याधिक पसन्द करते हैं। अंगूर बेल में फलता है। तथा मांसल और पौष्टिता से भरा होता है। इस का ७९ प्रतिशत भाग पानी होता है तथा इसमें विभिन्न प्रकार की शर्करा, लवण और लाभदायक तत्व होते हैं। 
अंगूर एक सुगंधित लता वाला फल है। अंगूर की पांच जातियां - तीन हरे और दो काले रंग की होती हैं। अंगूर में भस्म, अम्ल, शर्करा, गौंद, ग्लूकोज, कषाय द्रव्य, साइट्रिक, हाइट्रिक, रैसेमिक और मौलिक एसिड, सोडियम और पोटेशियम और क्लोराइड मेग्नीशियम आदि होता है।

अंगूर फल भी है और आहार भी और हलवे की भांति मीठा और स्वादिष्ट है। अंगूर को केवल एक लाभदायक फल नहीं बल्कि इसे एक सम्मपूर्ण आहार की संज्ञा दी है। वर्तमान काल में भी आहार विशेषज्ञ, अंगूर खजूर बल्कि किशमिश को एक सम्मपूर्ण आहार बताते हैं जिससे शरीर के लिए आवश्यक तत्वों की पूर्ति होती है इस आधार पर मनुष्य थोड़े से अंगूर या किशमिश खाकर, शारीरिक व वैचारिक गतिविधियों के लिए बड़ी मात्रा में ऊर्जा जुटा सकता है।
अंगूर फल एक ऐसा फल है जिससे कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है, फलों में अंगूर सर्वोत्तम माना जाता है। अंगूर बलवर्धक और सौन्दर्यवर्धक फल है। अंगूर ऐसा फल है जो रोगी को उस वक्त दिया जा सकता है जब रोगी को कोई भी खाद्य पदार्थ खाने की मनाही है। अंगूर को खाने के कई लाभ हैं। आइए जानें अंगूर से सेहत कैसे बनाई जा सकती है।
1 - अंगूर में पानी की मात्रा अधिक होती है और इसके साथ ही इसमें शर्करा, सोडियम, पोटेशियम, साइट्रिक एसिड, फलोराइड, पोटेशियम सल्फेट, मैगनेशियम और लौह तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। जो कि व्यक्ति को स्वस्थ रखने में लाभकारी हैं। अंगूर के सेवन मात्र से बहुत से रोगों से निजात पाई जा सकती है।
2 - अंगूर आंखों के लिए भी बहुत लाभकारी है और यह रक्त की कमी को भी दूर करता है।
3 - शोधों में भी साबित हो चुका है कि अंगूर हृदय के लिए अत्यधिक लाभदायक होता है। गौरतलब है कि अंगूर में एक ऐसा रसायन पाया जाता है, जो हृदय को वृद्धावस्था के प्रभावों से बचाता है।
4 - अंगूर एक कम कैलोरी वाला आहार है जो व्याक्ति को लंबी आयु देता है और व्यक्ति वृद्धावस्था में भी जल्द कदम नहीं रखता। यानी व्यक्ति एकदम फिट रहता है।
5 - अंगूर में ए, बी, सी जैसे विटामिन और पोटैशियम, मैगनेशियम , आयरन और फास्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो कि शरीर को स्वस्थ रखने में लाभकारी है।
6 - चोट लगने या खून बहने की स्थिति में यदि शहद के साथ अंगूर का जूस मिलाकर दिया जाए तो रक्त की कमी को दूर किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment