Pages

Monday, May 2, 2011

अगर आपका जन्म रात में हुआ है तो..


रात में जन्म लेने वाले लोग निडर और दुस्साहसी होते है। ये जोखिम भरे काम करने के शौकिन होते है। कोई भी काम शुरू करने पर उसे अधुरा नही छोड़ते। रात को जन्में लोग स्वभाव से तो आलसी होते है लेकिन हर काम को जुनून के साथ पूरा करते है। ऐसे लोग भावनात्मक न होकर कर्म प्रधान होते है। इनको जीवन में हार बर्दाश्त नही होती। ऐसे लोग किस्मत बहुत कम भरोसा करते है। इनके इरादे बुलंद होते हैं।

ज्योतिष के अनुसार जिन व्यक्तियों का जन्म रात के समय होता है। वे कम बोलने वाले होते हैं, यानी चुप रहना पसंद करते हैं। लेकिन इनका मन हमेशा अशांत रहता है। रात को जन्म लेने वाले लोग मन ही मन कुछ योजनाएं या षडयंत्र बनाते रहते है। ये कामी होते हैं, परायी स्त्रियों के प्रति इनमें आकर्षण अधिक होता है। तामसिक यानि नकारात्मक शक्तियों का इन पर विशेष प्रभाव होता है इस कारण ये अधिक गुस्सा करने वाले होते है। ऐसे लोग अनुचित तरिके से धन कमाने में नही हिचकिचाते। ये लोग हमेशा अपने स्वास्थ्य और शारीरिक परेशानियों को लेकर चिन्तित रहते है।



ऐसे उपाय करें- 

- शिवलिंग की पूजा करें और कच्चा दूध चढ़ाएं।

- गरीब ब्राह्मण को भोजन कराएं।

- 9 वर्ष से कम उम्र की कन्या को भोजन कराएं और दान दें।

- काली गाय को चारा खिलाएं।

- रोज सूर्य को जल चढ़ाएं।

- अपने कुल के देवी देवताओं की पूजा करें।

- काले कुत्ते को रोटी दें।

- चींटीयों को आटा और चीनी डालें।

No comments:

Post a Comment