Pages

Wednesday, March 30, 2011

किस दिन कौन सी दिशा में यात्रा न करें?

आजकल जैसे-जैसे आवागमन के साधनों में बढ़ोतरी हो रही है वैसे ही हमारी यात्राएं भी बढ़ रही हैं। घुमना-फिरना या ट्रेवलिंग पर सामान्यत: सभी जाते ही हैं। कुछ लोगों को काफी यात्राएं करनी होती है तो कुछ लोगों को कम। अधिकांश लोग व्यापार-व्यवसाय या नौकरी के संबंध में यात्राएं करते हैं। ऐसी यात्राएं काफी महत्वपूर्ण होती हैं, इन पर व्यक्ति की सफलता या असफलता निर्भर करती है।

यात्रा के महत्व को देखते हुए ज्योतिष शास्त्र में कई नियम बताए गए हैं। यदि गलत समय पर यात्रा की जाए तो निश्चित ही इसके परिणाम भी निराशाजनक ही प्राप्त होते हैं। शास्त्रों के अनुसार सप्ताह के सभी दिनों में यात्रा के संबंध में अलग-अलग नियम बनाए गए हैं। जानिए, हमें किस दिन कौन सी दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए-

शनि एवं सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। इन दिनों में पूर्व दिशा की ओर यात्रा करने से असफलता झेलने के प्रबल योग बनते हैं।

बुध एवं मंगल को उत्तर दिशा की ओर आवागमन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर कार्य में कई प्रकार की बाधाएं उत्पन्न होती हैं।

गुरुवार के दिन दक्षिण दिशा में यात्रा को टाल देना चाहिए।

शुक्रवार एवं रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा का त्याग करना चाहिए।

दिनों के अनुसार यदि निषेध दिशा में यात्रा करना बहुत जरूरी हो तो एक दिन पहले ही यात्रा का आवश्यक सामान घर के बाहर रख देना चाहिए। साथ ही यात्रा पर जाने से पहले दही खाकर निकलें। अपने इष्ट देव का स्मरण करके यात्रा प्रारंभ करें और भगवान के समक्ष सफलता की कामना करें।

2 comments: