Pages

Monday, March 21, 2011

जब रास्ते में गाय दिखे तो दूर कर सकते हैं कुंडली के दोष

शास्त्रों में कुछ ऐसे बिंदू बताए गए हैं जिनके माध्यम से घर से निकलते वक्त ही आप समझ सकते हैं कि आपका दिन कैसा रहेगा। यदि आप किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए जा रहे हैं और सामने गाय आ जाए, ऐसे समय कुछ बातों का ध्यान रखें। इन बातों को अपनाने से आपकी कई परेशानियां दूर होंगी और ज्योतिष संबंधी कई ग्रह दोष भी दूर होंगे-सभी शास्त्रों में गाय को पूजनीय और पवित्र माना गया है। ऐसा माना जाता है कि गाय के शरीर में 33 करोड़ देवी-देवता विद्यमान होते हैं।
अत: जब भी गाय दिखाई दे तो उसकी पीठ पर हाथ फेरना चाहिए। गाय को सहलाने से वह प्रसन्न होती है और हमारे इस प्रसन्नता से हमारे कई दोष दूर होते हैं। साथ ही इससे हमारी कई असाध्य बीमारियां भी दूर हो जाती हैं। ऐसा कम से कम 12 माह तक करके देखना चाहिए।कहीं जाते समय रास्ते में गाय आ जाए तो उसे अपने दाहिनी ओर से निकालना चाहिए। ऐसा करने पर गाय की परिक्रमा हो जाती है। क्योंकि गाय के शरीर में सभी देवी-देवता वास करते हैं तो इस तरह उन सभी देवी-देवताओं की परिक्रमा हो जाती है। इससे अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
धन-सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। ऐसा नियमित रूप से करना चाहिए।शास्त्रों के अनुसार जिस घर में गाय रहती हैं या जो व्यक्ति गाय की सेवा करता है उससे सभी परेशानियां हमेशा दूर रहती हैं। गोसेवा से कितना लाभ होता है इस बात की पुष्टि श्रीकृष्ण के जीवन से हो जाती है। भगवान श्रीकृष्ण गोपाल बने क्योंकि उन्होंने गौ सेवा का संकल्प लिया था। श्रीकृष्ण ने गोसेवा करके गो का महत्व बढाया हैं। ज्योतिष शास्त्र मे भी नव ग्रहो के अशुभ प्रभाव से मुक्ति के लिये गाय को विभिन्न प्रकार के अन्न का वर्णन किया गया हैं।

No comments:

Post a Comment